Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

ट्रैक एशिया कप के अंतिम दिन भारत ने जीते 8 पदक

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Sep 2016

ट्रैक एशिया साइकिलिंग टूर्नामेंट के अंतिम दिन शुक्रवार को भारत ने आठ पदक अपने नाम किए और कुल 16 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए प्रतियोगिता का समापन किया। भारत ने पांच स्वर्ण, चार रजत और सात कांस्य पदक जीते हैं।हांगकांग ने 11 स्वर्ण सहित कुल 18 पदकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। 11 स्वर्ण के अलावा हांगकांग ने चार रजत और तीन कांस्य पदक आए हैं।इंदिरा गांधी स्टेडियम के साइकिलिंग वेलोड्रोम ने भारत ने अंतिम दिन दो स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक अपनी झोली में डाले।भारत के लिए टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली देबोराह ने तीन स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल किया।उन्होंने शुक्रवार को अपनी अंतिम फर्राटा दौड़ के पहले दौर में 12.576 सेकेंड और दूसरे दौर में 12.493 सेकेंड का समय निकालते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।हांगकांग की झाउजुआन ने इस स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया। 

उन्होंने पहले दौर में 12.820 सेकेंड और दूसरे दौर में 12.734 का समय निकाला।तीसरे स्थान पर मलेशिया की फारिना शावाटी रहीं। उन्होंने पहले और दूसरे दौर में क्रमश: 12.552 और 12.342 सेकेंड का समय निकाला।महिलाओं की जूनियर फर्राटा दौड़ के फाइनल में भारत ने दो पदक अपने नाम किए। नयना राजेश ने दोनों दौर में 12.658 और 12.865 सेकेंड का समय निकालते हुए स्वर्ण जीता।वहीं अनु ने रजत पदक अपने नाम किया। उन्होंने पहले दौर में 12.764 सेकेंड और दूसरे दौर में 13.178 सेकेंड का समय निकाला।हांगकांग की होइ वाह ने पहले और दूसरे दौर में क्रमश: 3.644 और 13.300 सेकेंड का समय निकालते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।महिला वर्ग की टीम इलीट स्पर्धा में भारत ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD