Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू एलपीयू के वार्षिक 'वन इंडिया-2024' कल्चरल फेस्टिवल में दिखा भारतीय संस्कृति का शानदार प्रदर्शन पंचकूला के डी.सी. पद से हटाए जाने बावजूद सुशील सारवान जिले में ही तैनात रवनीत बिट्टू के विपरीत, कांग्रेस ने हमेशा बेअंत सिंह जी की विरासत का सम्मान किया है: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कुंवर विजय प्रताप के भाषण को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और जांच होनी चाहिए: बाजवा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली फतेह दिवस समारोह के लिए निहंग सिंह प्रमुख बाबा बलबीर सिंह को सौंपा निमंत्रण पत्र इंसानी साहस और सच का तानाबाना हैं पुरबाशा घोष की बुक 'एनाटोमी ऑफ़ ए हाफ ट्रुथ' इनेलो ने 28 वर्षीय मजहबी सिख बाल्मिकी समुदाय से युवा सरदार गुरप्रीत सिंह को बनाया अंबाला लोकसभा से उम्मीदवार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मिशन 13-0' नाम के एक कार्यक्रम में पंजाब के अपने 13 लोकसभा उम्मीदवारों का परिचय दिया भगवंत मान ने पंजाब की जनता से आप के सभी 13 लोकसभा उम्मीदवारों का करवाया परिचय कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी

 

कप : देबोराह के 2 स्वर्ण सहित भारत ने जीते 6 पदक

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Sep 2016

भारतीय टीम ने ट्रैक एशिया कप साइकिलिंग टूर्नामेंट के पहले दिन बुधवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए छह पदक जीत लिए, जिसमें तीन स्वर्ण पदक, दो रजत पदक और एक कांस्य पदक शामिल है। भारत की स्टार साइकिलिस्ट देबोराह हेरॉल्ड ने पीठ की समस्या से उबरते हुए शानदार प्रदर्शन किया और दो स्वर्ण पदक जीतीं।देबोराह ने महिला इलीट 500 मीटर स्पर्धा में 35.964 सेकेंड का सर्वश्रेष्ठ समय निकालते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। स्पर्धा का रजत मलेशिया की अदनान फारिना शावती ने और हांगकांग की यिन यिन ने कांस्य पदक जीता।टीम स्प्रिंट इलीट महिला वर्ग में देबोराह, केजिया वर्गीज वाली भारतीय टीम ने कजाकिस्तान की टीम को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता। भारतीय टीम ने 35.962 सेकेंड का समय निकाला।इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स वेलोड्रम में हुए महिला इलीट पर्सुइट 3 किलोमीटर स्पर्धा में वॉकओवर के चलते भारत की राजकुमारी देवी को कांस्य पदक मिला।

देबोराह ने दो स्वर्ण पदक जीतने के बाद कहा, "मैं पिछले 10 दिनों से पीठ दर्द की समस्या से जूझ रही थी, लेकिन यहां शानदार शुरुआत करने में सफल रही। उम्मीद है टूर्नामेंट में आगे और पदक जीतूंगी। इस समय मेरा व्यक्तिगत लक्ष्य हर स्पर्धा के साथ अपना समय कम करना है।"पुरुषों की इलीट टीम स्पर्धा में ईरान ने 46.330 सेकेंड समय के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि मलेशियाई टीम ने रजत और कजाकिस्तान ने कांस्य पदक जीता। भारतीय टीम पदक से चूक गई और चौथे स्थान पर रही।वहीं जूनियर भारतीय टीम ने अपेक्षा पर खरा उतरते हुए टीम स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया।वहीं नयना राजेश और अनु चुटिया वाली भारतीय जूनियर महिला टीम ने उजबेकिस्तान को मात देते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।भारत के लिए बुधवार को एलेना रेजी ने भी शानदार प्रदर्शन किया। करियर के पहले अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में हिस्सा ले रहीं एलेना ने रजत पदक जीता।पहले दिन की स्पर्धाओं के बाद भारत और मलेशिया संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। हांगकांग तीन स्वर्ण और दो कांस्य पदकों के साथ दूसरे जबकि एक स्वर्ण पदक जीतकर ईरान तीसरे स्थान पर है।

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD