Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

लता मंगेशकर ने जन्मदिन पर आशा भोंसले को दिया आर्शीवाद

आशा भोंसले
आशा भोंसले
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 08 Sep 2016

मशहूर गायिका आशा भोंसले गुरुवार को 83 साल की हो गई हैं। इस अवसर पर स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने अपनी छोटी बहन को आर्शीवाद और शुभकामनाएं दीं। लता (86) ने ट्वीट किया, "नमस्कार। आज मेरी छोटी बहन आशा भोंसले का जन्मदिन है। मैं उसको शुभ आशीर्वाद देती हूं। ईश्वर उसको हमेशा खुश रखे।"एक अन्य पोस्ट में मंगेशकर ने 1966 की फिल्म तीसरी मंजिल में आशा के गाए गाने 'ओ हसीना जुल्फों वाली' का वीडियो साझा किया है। दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने आशा को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्विटर पर 'एक परदेसी मेरा दिल' गाने को अपनी तस्वीर के साथ साझा किया। फिल्म 'रफू चक्कर' के इस गाने की कुछ पंक्तियों को अभिनेता ने भी गुनगुनाया है।

ऋषि ने ट्वीट किया, "जन्मदिन मुबारक हो आशा जी। कुछ लोगों को ही पता है कि फिल्म 'रफू चक्कर' में मैंने उनकी आवाज में भी गाया है।"पंजाबी गायक मीका ने ट्वीट किया, "दिग्गज संगीत गुरु आशा भोंसले जी को जन्मदिन की बधाई। आप अच्छा लंबा जीवन जिए। भगवान आपका भला करे।"फिल्मकार अशोक पंडित ने भी आशा भोसले को शुभकानाएं देते हुए कहा, "आशा भोसले को संगीतमय जन्मदिन की बधाई। ईश्वर आपको ढेर सारा प्यार और खुशियों का आशीर्वाद प्रदान करे।"

 

Tags: BOLLYWOOD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD