पंजाब राज भवन में आज एक साधारण परंतु प्रभावशाली समागम के दौरान पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी बदनौर ने जगतेशवर सिंह और समरिंदर शर्मा को पंजाब लोक सेवा आयोग (पीपीएससी) के सदस्यों के तौर पर शपथ दिलाई। इस पश्चात माननीय राज्यपाल ने डॉ. विनय कपूर नेहरा और श्रीमती प्रीति चावला को राज्य सूचना आयुक्तों के तौर पर पद के भेद गुप्त रखने की शपथ दिलाई। इस समागम की शुरूआत के लिए पंजाब के मुख्य सचिव सर्वेश कौशल ने माननीय राज्यपाल से स्वीकृति ली जिस पश्चात पीपीएससी और राज्य सूचना आयुक्त के इन सदस्यों को शपथ दिलाई गई। आज के समागम में प्रमुख तौर पर मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल, स्पीकर पंजाब विधानसभा डॉ. चरनजीत सिंह अटवाल, पंजाब भाजपा के प्रधान एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री विजय सांपला, संसद सदस्य श्री विनोद खन्ना, कैबिनेट मंत्री पंजाब स. परमिंदर सिंह ढींडसा, डॉ. दलजीत सिंह चीमा के अतिरिक्त राज्यपाल जी के अतिरिक्त मुख्य सचिव एमपीसिंह और अन्य सीनियर सिविल एवं पुलिस अधिकारी शामिल थे। समागम में शपथ लेने वाले सदस्यों के परिवारिक सदस्य एवं अन्य मित्र स्नेही उपस्थित थे।