Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

करन जौहर को सहज शख्स मानते हैं प्रीतम चक्रवर्ती

प्रीतम चक्रवर्ती
प्रीतम चक्रवर्ती
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 04 Sep 2016

करन जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में संगीत देने वाले संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती का कहना है कि फिल्मकार करन उन सहज शख्सियतों में से हैं जो सभी को अपने हिसाब से काम करने की पर्याप्त छूट देते हैं। प्रीतम कहते हैं, "करन के साथ काम करने की सबसे अच्छी बात यह है कि वह बहुत ज्यादा छूट देते हैं। हालांकि देखने से लगता है कि करन जौहर की फिल्म में काम करना मुश्किल होता है, पर मेरे विचार से यह सबसे आसान है, क्योंकि मैंने किसी में इतनी स्पष्टता नहीं देखी है।"

प्रीतम ने आईएएनएस को बताया कि करन को संगीत की जबरदस्त समझ है, जो उनकी फिल्मों की पूरक है।फिल्म के शीर्षक गीत को अरिजीत सिंह ने गाया है और प्रीतम ने इसमें संगीत दिया है।करन के साथ काम करना प्रीतम के लिए सपना सच होने जैसा है और इसके लिए वह भगवान को धन्यवाद देते हैं।प्रीतम के अनुसार, करन प्रोत्साहित भी करते रहते हैं। फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' का टीजर हाल ही में जारी किया गया है। फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, अनुष्का शर्मा, रणबीर कपूर और फवाद खान हैं।

 

Tags: BOLLYWOOD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD