Tuesday, 23 April 2024

 

 

खास खबरें डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला 'आप' समर्थकों ने IPL मैच में किया अनोखा प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल की फोटो वाली टी-शर्ट पहन लगाए नारे, मैं भी केजरीवाल फरीदकोट और खडूर साहिब में 'आप' को मिली मज़बूती, अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा को लगा बड़ा झटका! बासरके भैणी से अकाली दल को झटका सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल समय पर सेवा न देने पर जूनियर इंजीनियर पर 20 हजार रूपए का लगाया जुर्माना ''इंजीनियरिंग जल्द ही क्वांटम होने जा रही है'' : प्रो. अरविंद, वीसी, पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला दीपक बांसल डकाला अपने साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल इनेलो ने लोकसभा चुनावों के लिए फरीदाबाद, सोनीपत और सिरसा के उम्मीदवार किए घोषित

 

अरविंद केजरीवाल ने पी. वी. सिंधु, साक्षी मलिक को सम्मानित किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 31 Aug 2016

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को रियो ओलम्पिक में पदक जीतने वाली महिला पहलवान साक्षी मलिक और महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधु को सम्मानित किया और नकद पुरस्कार प्रदान किए। केजरीवाल ने रजत पदक जीतने वाली सिंधु को दो करोड़ रुपये और कांस्य पदक जीतने वाली साक्षी को एक करोड़ रुपये का चेक भेंट किया।समारोह में केजरीवाल ने कहा, "आपने देश की महिलाओं, युवाओं और खिलाड़ियों के लिए नए मानक गढ़े हैं। सिंधु और साक्षी ने देश को गौरवान्वित किया है।"केजरीवाल ने रियो ओलम्पिक में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों की कड़ी मेहनत को भी सराहना की।उन्होंने कहा, "हम सिंधु और साक्षी के प्रशिक्षकों के भी शुक्रगुजार हैं जिन्होंने इन दोनों खिलाड़ियों को यहां तक पहुंचाया है।

"केजरीवाल ने सिंधु के कोच पुलेला गोपीचंद और साक्षी के कोच मंदीप सिंह को पांच-पांच लाख रुपये के चेक भेंट किए।सिंधु ने इस मौके पर केजरीवाल का आभार जताया और कहा, "आज यह मुकाम हासिल कर हम खुद को खुशनसीब मानते हैं। हम जब रियो में थे तब हमारे पास फोन तक नहीं थे। हमें नहीं पता था कि घर पर क्या हो रहा है। हम जब भारत वापस आए तब सभी ने कहा की वह हमारे मैचों के दौरान टीवी से चिपके रहे।"उन्होंने कहा, "प्यार और समर्थन के लिए शुक्रिया।"इससे पहले दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) में सेवारत साक्षी के पिता सुखबीर मलिक को सीधी पदोन्नती की पेशकश दे चुके हैं। सुखबीर डीटीसी में परिचालक के पद पर सेवारत हैं।

 

Tags: Arvind Kejriwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD