Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

गंगा में बाढ़ की वजह अतिक्रमण और गाद

गंगा में बाढ़ की वजह अतिक्रमण और गाद
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना (बिहार) , 22 Aug 2016

गंगा नदी की उफनती धाराओं के कारण बिहार में गंगा से सटे सभी जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। गंगा ने पिछले कई साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बाढ़ विशेषज्ञों का मानना है कि गंगा के जलग्रहण क्षेत्रों के अवरुद्घ होने के कारण तथा गंगा की तलहटी में गाद (सिल्ट) जमा होने के कारण भयावह बाढ़ की स्थ्िित उत्पन्न हुई है। बाढ़ विशेषज्ञ भगवान पाठक ने आईएएनएस से कहा कि गंगा के जलग्रहण क्षेत्र में लगातार अतिक्रमण हुआ है तथा उसके पेट में बालू जमा हो गया है। उन्होंने कहा, "फरक्का बांध बंधने के पूर्व पानी के बहाव के साथ रेत बंगाल की खाड़ी में जाती थी, परंतु अब गंगा में गाद का जमाव बढ़ता चला गया। इस कारण नदी की गहराई घटती जा रही है और जो भी पानी आता है वह बाहर फैल जाता है।" 

पाठक ने कहा, "यह स्थिति केवल गंगा की ही नहीं है, बिहार की सभी प्रमुख नदियों का हाल ऐसा ही है।" उन्होंने कहा कि इस वर्ष अन्य क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने के कारण गंगा में पानी था ही, इसके साथ ही सोन, घाघरा और पुनपुन का पानी भी आने से गंगा के जलस्तर में वृद्घि हो गई। उन्होंने कहा कि जो नदियां पीछे छूटेंगी उसका पानी इधर-उधर फैलेगा ही।पाठक कहते हैं, "वर्ष 1975 में आई बाढ़ का भी प्रमुख कारण सोन और घाघरा नदी का जलस्तर था।" उन्होंने कहा कि गंगा के जलग्रहण क्षेत्र में अवैध निर्माण के कारण बाहर से भी मिट्टी लाई जाती रही है और उससे जलग्रहण क्षेत्र को अवरुद्घ किया जाता है। 

बाढ़ मुक्ति अभियान से जुड़े दिनेश कुमार मिश्र ने आईएएनएस से कहा, "पटना को चारों तरफ से नदियां दबाती हैं और आज लोग नदियों को दबाने लगे हैं।" वह कहते हैं कि वर्ष 1975 में बाढ़ आने के बाद जनार्दन त्रिपाठी आयोग का गठन किया गया था। उसकी अनुशंसा के कई बिंदुओं पर सरकार ने अभी तक ध्यान नहीं दिया है। उन्होंने कहा, "शहर के नाले जो कथित रूप से गंगा में गिराए जाते हैं, वे पूरी तरह गंगा में नहीं गिरते, और पानी तो फैलेगा ही।" उन्होंने फरक्का बांध को गंगा में बाढ़ का मूल कारण मानने से इंकार किया और कहा कि गंगा में बाढ़ आने के कई कारण हैं, जिसमें फरक्का भी एक बड़ा कारण है। 

मिश्र ने कहा, "बांध का गेट बंद होते ही गंगा ठहर जाती है। गेट बंद होने पर उनाव (बैक वाटर) से गाद तेजी से नीचे बैठती है। यह गाद बाढ़ का एक कारण है।"उल्लेखनीय है कि बिहार के कई जिले प्रतिवर्ष बाढ़ से प्रभावित होते हैं, परंतु इस वर्ष जीवनदायिनी गंगा के रौद्र रूप से राजधानी पटना के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। पटना के शहरी इलाकों में भी बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार, पटना के गांधी घाट में गंगा का जलस्तर 20 अगस्त को 50.38 मीटर पहुंच गया था, जबकि दीघा में यह स्तर 51.58 मीटर था। इस नदी का उच्चतम जलस्तर पटना में वर्ष 1994 में 50.27 मीटर था।

  

 

Tags: Weather

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD