Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

शुक्र ग्रह पर मौजूद था जीवन : नासा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

न्यूयार्क , 13 Aug 2016

इस समय शुक्र ग्रह (वीनस) का तापमान 462 डिग्री सेल्सियस है, और यहां जलवाष्प भी मौजूद नहीं है। यहां जीवन की कल्पना करना भी संभव नहीं है, लेकिन अनुमान है कि दो अरब साल तक पहले तक इस ग्रह पर जीवन रहा होगा। न्यूयार्क में नासा के गोडार्ड इंस्टीट्यूट फॉर स्पेस स्टडीज (जीआईएसएस) के वैज्ञानिकों ने बताया कि शुक्र ग्रह की प्राचीन जलवायु संबंधी कंप्यूटर मॉडलिंग के मुताबिक, उन दिनों शुक्र ग्रह पर कम गहराई वाले सागर थे और सतह का तापमान जीवों के रहने लायक था। जीआईएसएस के शोधार्थी और इस शोध के मुख्य लेखक माइकल वे ने बताया, "हमने पृथ्वी पर जलवायु परिवर्तन के मॉडल में प्रयुक्त होने वाले उपकरणों को अन्य ग्रहों की जलवायु का अध्ययन करने के लिए इस्तेमाल किया था।"वे ने उल्लेख किया, "यह परिणाम बताते हैं कि प्राचीन शुक्र ग्रह वर्तमान ग्रह से बहुत अलग था।" 

वर्तमान में शुक्र ग्रह पर कार्बन डाइऑक्साइड का वातावरण है। इस ग्रह पर कार्बन डाइऑक्साइड की परत पृथ्वी से 90 गुना अधिक मोटी है। लंबे समय तक शोध के बाद वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि शुक्र ग्रह भी पृथ्वी के समान ही विभिन्न तत्वों से मिलकर बना होगा। खास बात यह कि शुक्र ने एक अलग विकासवादी पथ का अनुसरण किया। 1980 के दशक में नासा के पायनियर मिशन द्वारा सुझाव दिया गया कि शुक्र ग्रह पर मूल रूप से एक सागर रहा होगा।पिछले अध्ययनों में पता चला कि यह ग्रह अपनी धुरी पर कितनी तेजी से घूमता था, जिससे इसका मौसम प्रभावित हुआ। शुक्र पर एक दिन पृथ्वी के 117 दिनों के बराबर होता है। हालांकि हालिया अध्ययनों से पता चला है कि शुक्र पर इस समय भी पृथ्वी जैसा वातावरण मौजूद है। यह शोध 'जियोफिजिकल रिसर्च लेटर्स' पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। 

 

Tags: NASA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD