Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

पंजाब : आरएसएस नेता की हालत गंभीर, लुधियाना स्थानांतरित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़/जालंधर , 07 Aug 2016

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की पंजाब इकाई के वरिष्ठ नेता ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) जगदीश गगनेजा की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें रविवार दोपहर लुधियाना के अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। उन्हें जालंधर शहर में गोली मार दी गई थी। गगनेजा को शनिवार शाम को चंडीगढ़ से करीब 150 किलोमीटर दूर जालंधर के भीड़भाड़ वाले ज्योति चौक में तीन गोलियां मारी गई थीं।आरएसएस के वरिष्ठ नेता को भारी सुरक्षा के बीच लुधियाना के हीरो हार्ट डीएमसी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया। गोली लगने के बाद पहले उन्हें जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जालंधर और लुधियाना के अस्पतालों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

डॉक्टरों ने कहा कि उनके शरीर से दो गोलियां निकाल ली गई हैं, जबकि एक गोली उनके लिवर के पास फंसी है।पंजाब पुलिस ने सेना के वरिष्ठ अधिकारी पर अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा किए गए हमले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया।दक्षिणपंथी नेता और उनकी पत्नी कार में थे। जैसे ही वह कार से बाहर निकले दो नकाबपोशों ने उन्हें गोलियां मार दीं और घटनास्थल से फरार हो गए। उन्होंने लोगों को डराने के लिए हवा में भी गोलियां चलाईं।मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने हमले की निंदा की है और पुलिस को हमलावरों की खोजबीन के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हमला राज्य में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के उद्देश्य से किया गया था।पुलिस पंजाब में दक्षिणपंथी संगठनों के कार्यालयों के इर्द-गिर्द सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर रही है। आरएसएस और शिवसेना के कुछ नेताओं को पहले ही सुरक्षा दी गई है।

 

Tags: CRIME NEWS PUNJAB

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD