Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

बिहार में नदियां उफान पर, 300 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 25 Jul 2016

नेपाल के तराई क्षेत्रों में एक सप्ताह से जारी बारिश के कारण बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। राज्य की प्रमुख नदियां कई जगहों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और राज्य के विभिन्न जिलों के 300 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में हैं। पटना स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष के मुताबिक, बिहार की प्रमुख नदियों के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की जा रही है। वीरपुर बैराज में कोसी नदी के जलस्तर में भी वृद्घि देखी गई है। नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त सहायक अभियंता राजेंद्र प्रसाद ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि सुबह 10 बजे तक वीरपुर बैराज में कोसी नदी का जलस्तर 2: 30 लाख क्यूसेक दर्ज किया गया, जबकि वाल्मीकिनगर बैराज में गंडक नदी का जलस्तर 2: 06 लाख क्यूसेक दर्ज हुआ। उन्होंने बताया कि कोसी में जलस्तर बढ़ने की आशंका है। प्रसाद ने बताया कि बागमती नदी डूबाधार, ढेंग और सोनाखान, महानंदा ढेंगराघाट व झावा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। कमलाबलान नदी भी झंझारपुर में खतरे के निशान को पार कर गई है। 

राज्य में सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, सहरसा और कटिहार जिले में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है।इधर, मानसी-सहरसा रेलखंड पर फनगो हाल्ट के पास कोसी नदी के बढ़ते दबाव व कटाव को देखते हुए शनिवार से ही रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया है। पूर्व मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि इस रेलखंड में चलने वाली सात ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है और कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित कर दिए गए हैं।रेलवे सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को स्थिति की समीक्षा के बाद इस रेलखंड से ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जाएगा।इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को आपदा प्रबंधन विभाग और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ राज्य में उत्पन्न बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। 

इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का आकलन करने के लिए हवाई सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया। वहीं, जल संसाधन मंत्री ललन सिंह ने दावा किया कि राज्य के सभी तटबंध सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए विभाग पूरी तरह चौकस है।आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बताया कि पूर्णिया के तीन प्रखंडों के 182 गावों में बाढ़ का पानी फैल गया। अररिया के 90, सुपौल के 30, मधेपुरा के 37 गांवों समेत दरभंगा का एक प्रखंड और कटिहार, किशनगंज के कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं तथा स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

 

Tags: Weather

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD