Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र पहुंचे 3 नए अंतरिक्ष यात्री

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वाशिंगटन , 10 Jul 2016

अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में अंतरिक्ष यात्रियों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। अंतरिक्ष अभियान एक्सपीडिशन 48 के चालक दल के तीन सदस्य महत्वपूर्ण शोध के लिए रविवार को अंतरिक्ष में कक्षा में चक्कर लगा रहे इस प्रयोगशाला में पहुंचे। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की अंतरिक्ष यात्री केट रुबिंस, रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोसकॉस्मोस के एनातोली इवानिशिन और जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी(जेएएक्सए) के ताकुआ ओनिशी अंतरिक्ष यान सोयूज एमएस-01 से आईएसएस पहुंचे। एक्सपीडिशन 48 के कमांडर नासा की जेफ विलियम्स और फ्लाइट इंजीनियर ओलेग स्क्रीपोच्का और रोसकॉस्मोस के एलेक्सी ओवचिनिन ने अपने इस चक्कर लगा रहे घर में स्वागत किया। 

आने वाले महीनों में ये अंतरिक्ष यात्री सामान की आपूर्ति वाले अंतरिक्ष यानों से कई टन भोजन, ईंधन, सामग्री एवं शोध के सामान पाएंगे। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने एक बयान में यह जानकारी दी है। अमेरिकी कंपनी स्पेसएक्स की नौवीं व्यावसायिक पुन:आपूर्ति सेवा अभियान जो नासा के अधीन है, वह अंतरिक्ष केंद्र 18 जुलाई के पहले नहीं जा पाएगा। इसे सामान ले जाने वाले चीन के अंतरिक्ष यान से भेजा जाना है। अंतरिक्ष केंद्र में जो प्रयोग किए जाने हैं, उनमें डीएनए को क्रमबद्ध करने की क्षमता, हड्डियों के खत्म होने, माइक्रोग्रेविटी में दिल में आए बदलाव पर नजर रखने और अंतरिक्ष यान में तापमान नियंत्रित करने से जुड़ी जांच और प्रयोग शामिल होंगे। 

दो में से पहला अंतर्राष्ट्रीय डॉकिंग अडैप्टर भी चीनी अंतरिक्ष यान के जरिए जा रहा है, जो व्यापारिक अंतरिक्ष यानों को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र के पास खड़ा होने की सुविधा मुहैया कराएगा, जब निकट भविष्य में नासा के 'कमर्शियल क्रू प्रोग्राम' के तहत अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर जाएगा।विलियम्स और रुबिन्स को इस गर्मी के बाद अंतरिक्ष में चहलकदमी कर एडाप्टर को लगाना है। रुबिन्स, इवानिशिन और ओनिशी को अक्टूबर तक अंतरिक्ष केंद्र में रहना है। जेफ विलियम्स, ओलेग स्क्रीपोच्का और एलेक्सी ओवचिनिन सितंबर में पृथ्वी पर लौट आएंगे। 

 

Tags: NASA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD