Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें अनूठी पहलः पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर सोशल मीडिया की रहेगी विशेष निगरानी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल चुनाव में एक दिन देश के नाम कर चुनाव का पर्व, देश का गर्व बढ़ाए- अनुराग अग्रवाल प्रदेश की 618 सरकारी व निजी इमारतों की लिफ्टों पर चिपकाए गए जागरूकता स्टीकर - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल सेफ स्कूल वाहन पालिसी- तय शर्ते पूरी न करने वाली 7 स्कूल बसों का हुआ चालान चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे-संजय टंडन 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू एलपीयू के वार्षिक 'वन इंडिया-2024' कल्चरल फेस्टिवल में दिखा भारतीय संस्कृति का शानदार प्रदर्शन पंचकूला के डी.सी. पद से हटाए जाने बावजूद सुशील सारवान जिले में ही तैनात रवनीत बिट्टू के विपरीत, कांग्रेस ने हमेशा बेअंत सिंह जी की विरासत का सम्मान किया है: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कुंवर विजय प्रताप के भाषण को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और जांच होनी चाहिए: बाजवा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली फतेह दिवस समारोह के लिए निहंग सिंह प्रमुख बाबा बलबीर सिंह को सौंपा निमंत्रण पत्र इंसानी साहस और सच का तानाबाना हैं पुरबाशा घोष की बुक 'एनाटोमी ऑफ़ ए हाफ ट्रुथ' इनेलो ने 28 वर्षीय मजहबी सिख बाल्मिकी समुदाय से युवा सरदार गुरप्रीत सिंह को बनाया अंबाला लोकसभा से उम्मीदवार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मिशन 13-0' नाम के एक कार्यक्रम में पंजाब के अपने 13 लोकसभा उम्मीदवारों का परिचय दिया भगवंत मान ने पंजाब की जनता से आप के सभी 13 लोकसभा उम्मीदवारों का करवाया परिचय कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है

 

चीन में तूफान नेपारतक से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 5 लापता

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फुझू , 10 Jul 2016

चीन के फुजियान प्रांत में तूफान नेपारतक ने शनिवार दोपहर दस्तक दी, जिसके बाद पांच लोग लापता हैं। तूफान की चपेट में आकर 1,000 घर नष्ट हो चुके हैं और यातायात बाधित हो गया है। स्थानीय मौसम ब्यूरो के मुताबिक, तूफान ने सबसे पहले फूजियान के शिशी में शनिवार दोपहर 1.45 बजे दस्तक दी। 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही थी।स्थानीय बाढ़ नियंत्रण प्रशासन के मुताबिक, फूझू की प्रांतीय राजधानी फूझू सहित छह शहरों के कुल 428,800 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह आठ बजे से शनिवार शाम पांच बजे तक चार काउंटियों में 282-405 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि अन्य 21 काउंटियों में 100-200 मिलीमीटर तक बारिश हुई। बाढ़ की वजह से खेत, गांव और यहां तक शहरी क्षेत्र भी जलमग्न हो गए हैं। सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।पांच हवाईअड्डों को बंद कर दिया गया है, जिस वजह से लगभग 400 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। 341 उच्चगति की रेलगाड़ियां भी रद्द कर दी गई हैं। 33,000 से अधिक मत्स्य नौकाएं बंदरगाहों पर बंधी हैं।ताइवान जाने वाली विमान सेवाएं और यात्री जहाजों की सेवाएं भी बाधित हुई हैं।कुछ दूरस्थ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी बाधित है।

 

Tags: MUASAM

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD