Saturday, 20 April 2024

 

 

खास खबरें पंजाब को बी जे पी के अत्याचार के खिलाफ एकजुट होना होगा: राजा वड़िंग उपायुक्त ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जल्द से जल्द सर्वे कराएं- मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद गुरजीत सिंह औजला ने चुनाव अभियान की शुरूआत गुरुद्वारा बाबा छज्जोजी में माथा टेक कर की निजी फायदे के लिए गेहूं की बर्बादी कर रही सरकार 1 मई को सुबह 11 बजे कुरूक्षेत्र में अपना नामांकन करेंगे अभय सिंह चौटाला एलपीयू के स्कूल ऑफ लिबरल एंड क्रिएटिव आर्ट्स ने 'वन इंडिया-2024' फैस्ट की चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती स्वास्थ्य मंत्री पंजाब ने आर्यन्स फार्मेसी सम्मेलन का उद्घाटन किया पंजाब की महिलाओं को आज भी एक-एक हजार मासिक भत्ते का इंतजार: एन.के.शर्मा सीजीसी लांडरां के एप्लाइड साइंस डिपार्टमेंट ने वर्कशॉप का आयोजन किया लोकायुक्त ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की पलवल जिले के 118 वर्ष के धर्मवीर हैं प्रदेश में सबसे बुजुर्ग मतदाता मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस श्री फ़तेहगढ़ साहिब में बोले मुख्यमंत्री भगवंत मान: रात कितनी भी लंबी हो सच का सूरज चढ़ता ही चढ़ता है, 2022 में जनता ने चढ़ाया था सच का सूरज भारी बारिश और तूफान के बावजूद भगवंत मान ने श्री फतेहगढ़ साहिब में जनसभा को किया संबोधित जुम्मे की नमाज पर मुस्लिम भाईचारे को बधाई देने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला आवश्यक सेवाओं में तैनात व्यक्तियों को प्राप्त होगी डाक मतपत्र सुविधा: मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग शहर के 40 खेल संगठनों के प्रतिनिधियों ने की घोषणा,भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन को दिया समर्थन भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी को 12 जून 1975 के ऐतिहासिक तथ्य याद दिलाई रयात बाहरा यूनिवर्सिटी में 'फंडिंग के लिए अनुसंधान परियोजना लिखने' पर वर्कशॉप सफेद कुर्ती में इहाना ढिल्लों का चुंबकीय अवतार सरफेस सीडर के साथ गेहूं की खेती को अपनाए किसान: कोमल मित्तल

 

फेसबुक पर सबसे ज्यादा सक्रिय हैं नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह दूसरे नंबर पर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 May 2016

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के दो साल पूरे होने के मौके पर सोशल नेटवर्किं ग कंपनी फेसबुक ने केंद्र सरकार के फेसबुक सक्रियता का लेखाजोखा जारी किया है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शीर्ष पर है और उनके बाद गृह मंत्री राजनाथ सिंह का नंबर है। कंपनी ने एक बयान जारी कर बताया कि मोदी सरकार के मंत्रियों ने पिछले एक सालों में लोगों से जुड़ने के लिए फेसबुक का अधिक इस्तेमाल शुरू किया है। उन्होंने प्रश्नोत्तर, लाइव, इंस्टैंट लेख और नोट्स आदि का ज्यादातर इस्तेमाल किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शुरूआत करें तो 26 मई 2014 से लेकर 23 मई 2016 तक उनके पोस्ट में सबसे ज्यादा 34,047,024 लाइक्स उस पोस्ट को मिले, जिसमें वे अपनी मां को अपना आधिकारिक निवास दिखा रहे हैं। उन्होंने उस तस्वीर के साथ शीर्षक लगाई थी "मेरी मां गुजरात लौट गई। बहुत दिनों के बाद उनके साथ अच्छा वक्त बिताने का मौका मिला और यह उनकी आरसीआर (आधिकारिक प्रधानमंत्री निवास) का पहला दौरा था।"

मोदी के एक दूसरे पोस्ट जिसमें वे फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जकरबर्ग के साथ है और 'डिजिटल इंडिया' अभियान में मदद के लिए वे फेसबुक के संस्थापक का शुक्रिया अदा कर रहे हैं, को 34,047,070 लाइक्स मिले। इस बयान में कहा गया है, "मोदी लगातार सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले विश्व नेताओं में से एक बने हुए हैं। लोकप्रियता के मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के बाद वे दूसरे नंबर पर हैं और उनके बाद तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप एडरेगान का नंबर है।"मोदी सरकार के मंत्रिमंडल के 50 मंत्रियों में से 47 का फेसबुक पर वेरिफाइड एकाउंट है। फेसबुक ने अपने सोशल प्लेटफार्म पर प्रदर्शन के आधार पर इनमें से शीर्ष के 10 केंद्रीय मंत्रियों को चुना है। उनका चयन उन्हें मिले कुल लाइक्स, शेयर, कमेंट्स, औसत रोजाना पोस्ट और पेज के आकार के आधार पर किया गया है।

इस सूची में मोदी शीर्ष पर हैं, उनके बाद गृह मंत्री राजनाथ सिंह हैं। इसके बाद क्रमश: मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी, वित्त मंत्री अरुण जेटली, खाद्य प्रंसस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल, बिजली मंत्री पीयूष गोयल, संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद, सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू और पूर्व खेल मंत्री और अब असम के मुख्यमंत्री बने सर्वनंद सोनोवाल हैं।इनके अलावा महिला व बाल विकास मंत्री मेनका गांधी, गोयल और सूचना व प्रसारण राज्यमंत्री राज्यबर्धन राठौर ने आम जनता से जु़ड़ने के लिए फेसबुक के प्रश्नोत्तर फीचर का इस्तेमाल किया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, राठौर और मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने लोगों तक पहुंचने के लिए 'फेसबुक लाइव' फीचर का इस्तेमाल किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निजी वेबसाइट नरेंद्रमोदीडॉटकॉम अब फेसबुक के इंस्टैंट लेख पर सीधे उपलब्ध है। इस पर दुनिया भर के प्रमुख प्रकाशक अपने हिसाब से अपनी सामग्रियों का प्र्दशन करते हैं।इस वेबसाइट पर नियमित रूप से मोदी के कार्यक्रमों, भाषणों और विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी दी जाती है।सबसे ज्यादा लाइक्स हासिल करने वाले पोस्टों में उर्वरक मंत्री अनंत कुमार की 'डिजिटल इंडिया' अभियान को मदद करने की अपील वाले पोस्ट को 5,81,727 लाइक्स मिले, जबकि बादल के पोस्ट जो कि मानसा की अतिरिक्त उप समाहर्ता ईशा कालिया की पहल 'उड़ान-अपने सपनों को एक दिन के लिए जी लें' के समर्थन में थी, को कुल 4,93,932 लाइक्स मिले। केंद्रीय मंत्रियों के अलावा फेसबुक पर 37 केंद्रीय मंत्रालयों के भी वेरिफाइड एकाउंट हैं। विदेश मंत्रालय को कुल 57,06,891 लाइक्स, शेयर और कमेंट हासिल हुए। उसके बाद क्रमश: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, रेलवे, महिला व बाल विकास, वित्त, रक्षा, पर्यटन, सूक्ष्म, लघु व मझोले उद्योग और आयुष मंत्रालय का नंबर है। सरकार द्वारा चलाए गए शीर्ष तीन अभियान जिन्हें फेसबुक पर जनता का सबसे ज्यादा समर्थन मिला, 'मेक इन इंडिया', 'डिजिटल इंडिया' और 'स्किल इंडिया' रहे। 

 

Tags: Facebook

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD