Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

सूचना सिद्धांत के जनक पर गूगल का डूडल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Apr 2016

सूचना सिद्धांत के जनक के रूप में पहचाने जाने वाले गणितज्ञ और इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर अमेरिकी निवासी क्लाड शैनन के 100वें जन्म दिन पर शनिवार को गूगल ने उन पर डूडल बनाकर श्रद्धांजलि दी है। शैनन का 1949 में दिया गया कम्यूनिकेशन का गणितीय सिद्धांत उनका सबसे महत्वपूर्ण काम माना जाता है। उन्होंने ही सूचना सिद्धांत की स्थापना की जिससे डिजिटल आंकड़ों के संरचन की गणित की शाखा की शुरुआत हुई। उन्होंने 'बिट' की खोज की थी, जिसके आधार पर ही कंप्यूटर काम करते हैं। अगर आप शैनन की उम्र कंप्यूटर की बायनरी भाषा में लिखना चाहे तो यह '1100100' होता है। 

उन्हें डिजिटल कम्प्यूटर और डिजिटल सर्ट डिजाइन सिद्धांत का संस्थापक कहा जाता है। शैनन ने महज 21 साल की उम्र में मैसाचुसेट्स आईटी संस्थान से परास्नातक उपाधि हासिल की थी। उन्होंने वहां एक शोध प्रबंध लिखा था जिसमें दर्शाया गया था कि बूलीय बीजगणित का विद्युत अनुप्रयोग किसी भी तार्क, संख्यात्मक संबंध का निर्माण व हल कर सकता है। इसे बेहद महत्वपूर्ण शोध प्रबंध माना जाता है। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान शैनन ने वी 1 और वी 2 मिसाइल को पकड़ने वाला मशीन बनाया। 

उन्होंने एनक्रिप्टेड कोड को तोड़ने का बुनियादी सिद्धांत तैयार किया। उन्होंने कोड तोड़ने के बुनियादी कार्य सहित क्रिप्ट विश्लेषण के क्षेत्र में भी योगदान दिया। वे 1956 में एमआईटी के विजिटिंग प्रोफेसर थे और 1958 में उन्हें स्थायी नियुक्ति दी गई। वहां शैनन ने वेनेवर बुश के सहयोगी के रूप में शुरुआती मैकेनिकल कंप्यूटरों पर काम किया। बुश ने वर्ल्ड वाइड वेब (डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू) के शुरू होने के 40 साल पहले ही इसकी भविष्यवाणी की थी। 

शैनन ने बेटी मूर से 1939 में शादी की और उनके एक बेटा और एक बेटी हैं। वे पूरी तरह अपने काम में डूबे रहते थे और कम सामाजिक थे। उनके दिन की शुरुआत गणित केंद्र के निदेशक के साथ शतरंज के खेल से शुरू होती थी और देर शाम तक वे अपने काम में डूबे रहते थे। फरवरी 2001 में उनकी मौत हो गई। मौत से पहले वे भूलने की बीमारी अल्जाइमर्स का शिकार हो गए थे। अमेरिका, कनाडा, इंग्लैंड, भारत, जर्मनी, स्पेन, स्वीडन, संयुक्त अरब अमीरात, इराक, ओमान सहित कई देशों में गूगल डूडल आज शैनन को याद कर रहा है। 

 

Tags: Google

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD