Saturday, 20 April 2024

 

 

खास खबरें मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस श्री फ़तेहगढ़ साहिब में बोले मुख्यमंत्री भगवंत मान: रात कितनी भी लंबी हो सच का सूरज चढ़ता ही चढ़ता है, 2022 में जनता ने चढ़ाया था सच का सूरज भारी बारिश और तूफान के बावजूद भगवंत मान ने श्री फतेहगढ़ साहिब में जनसभा को किया संबोधित जुम्मे की नमाज पर मुस्लिम भाईचारे को बधाई देने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला आवश्यक सेवाओं में तैनात व्यक्तियों को प्राप्त होगी डाक मतपत्र सुविधा: मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग शहर के 40 खेल संगठनों के प्रतिनिधियों ने की घोषणा,भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन को दिया समर्थन भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी को 12 जून 1975 के ऐतिहासिक तथ्य याद दिलाई रयात बाहरा यूनिवर्सिटी में 'फंडिंग के लिए अनुसंधान परियोजना लिखने' पर वर्कशॉप सफेद कुर्ती में इहाना ढिल्लों का चुंबकीय अवतार सरफेस सीडर के साथ गेहूं की खेती को अपनाए किसान: कोमल मित्तल PEC के पूर्व छात्र, स्वामी इंटरनेशनल, यूएसए के संस्थापक और अध्यक्ष, श्री. राम कुमार मित्तल ने कैंपस दौरे के दौरान छात्रों को किया प्रेरित मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा फेसबुक लाइव के ज़रिये पंजाब के वोटरों के साथ बातचीत महलों में रहने वाले गरीबों का दुख नहीं समझ सकते: एन.के.शर्मा एनएसएस पीईसी ने पीजीआईएमईआर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गर्मी की एडवाइजरी को लेकर सिविल सर्जन ने ली मीटिंग अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा बने सैवसोल ल्यूब्रिकेंट्स के ब्रांड एंबेसडर सिंगर जावेद अली ने स्पीड इंडिया एंटरटेनमेंट का गीत किया रिकॉर्ड अनूठी पहलः पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर सोशल मीडिया की रहेगी विशेष निगरानी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल चुनाव में एक दिन देश के नाम कर चुनाव का पर्व, देश का गर्व बढ़ाए- अनुराग अग्रवाल प्रदेश की 618 सरकारी व निजी इमारतों की लिफ्टों पर चिपकाए गए जागरूकता स्टीकर - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

 

पहला एक्सपेंडेबल हैबिटेट अंतरिक्ष केंद्र रवाना

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वाशिंगटन , 09 Apr 2016

अमेरिकी अंतरिक्ष कंपनी, स्पेसएक्स ने शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) में अपने आपूर्ति मिशन के तहत एक अंतरिक्ष यान भेजा है, जो अपने साथ एक एक्सपेरिमेंटल इनफ्लेटेबल स्पेस हैबिटेट सहित 3,175 किलोग्राम की महत्वपूर्ण चिकित्सा अनुसंधान सामग्री लेकर गया है। एक्सपेरिमेंटल इनफ्लेटेबल स्पेस हैबिटेट एक विशेष उपकरण है, जिसे वैज्ञानिकों के लिए अंतरिक्ष के वातावरण में रहने के उद्देश्य से बनाया गया है। इसे बिगेलो एक्सपेंडेबल एक्टिविटी मॉड्यूल (बीईएएम) भी कहते हैं।

कैलिफोर्निया स्थित कंपनी ने फ्लोरिडा के केप केनवरल वायुसेना अड्डे से फॉल्कन 9 रॉकेट को छोड़ा है, जो अंतरिक्ष प्रयोगशाला तक बीईएएम को पहुंचाएगा।इस नए उपकरण के पास इतनी क्षमता है कि यह अंतरिक्ष केंद्र पर अंतरिक्ष यात्रियों की जीवनशैली और उनके काम में क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है। यह नासा के कॉमर्शियल रिसप्लाई सर्विसेज कांट्रैक्ट के तहत स्पेसएक्स का आठवां आपूर्ति मिशन है।इस बीईएएम मॉड्यूल का व्यास लगभग 10 फुट और लंबाई 13 मीटर है। 

इसके दो साल के मिशन के तहत, खगोलवैज्ञानिक इस मॉड्यूल के अंदर एक साल में कुछ घंटों के लिए रहेंगे और सेंसट डेटा की पुनरप्राप्ति तथा स्थितियों का आकलन करेंगे।इस एक्सपेंडेबल हैबिटेट को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह किसी रॉकेट पर कम जगह ले और अंतरिक्ष में इसका विस्तार कर दिए जाने के बाद यह अंतरिक्ष में रहने और काम करने के लिए अधिक जगह मुहैया कराए।नासा के उप प्रशासक डेवा न्यूमैन ने एक बयान में कहा, "यह नया एक्सपेंडेबल हैबिटेट अनुसंधानकर्ताओं को एक्सपेंडेबल स्पेस हैबिटेड की व्यवहार्यता जांचने के लिए सूक्ष्मगुरुत्वाकर्षण की स्थितियों के इस्तेमाल की सुविधा प्रदान करेगा।"

 

Tags: NASA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD