Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

नासा माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिलकर कराएगी मंगल की सैर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वाशिंगटन , 31 Mar 2016

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा कंप्यूटर प्रौद्योगिकी की अग्रणी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिलकर होलोलेंस हेडसेट तकनीक से माध्यम से मंगल की सैर कराएगी। नासा ने माइक्रोसॉफ्ट की होलोलेंस आभासी दुनिया तकनीक की मदद से 'डेस्टिनेशन : मंगल' नाम के गाइडेड टूर की शुरुआत की है जिसके तहत होलोलेंस को मंगल पर नासा के क्यूरोसिटी रोबर से जोड़ा गया है। इस तकनीक की मदद से अंतरिक्ष यात्री बज अलड्रिन लोगों की मंगल की गाइडेड सैर कराएंगे। यह सैर माइक्रोसॉफ्ट के होलोलेंस हेडसेट पर होगी। 

होलोलेंस एक आभासी वास्तविकता (वीआर) हेडसेट है जिसे लगाने पर उसमें आने वाला वीडियो बिल्कुल वास्तविक दुनिया जैसा अहसास कराता है। माइक्रोसॉफ्ट ने इसे मिश्रित वास्तविकता का नाम दिया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने एक बयान जारी कर कहा कि डेस्टिनेशन मार्स की शुरुआत नासा के फ्लोरिडा स्थित केनेडी स्पेस सेंटर के विजिटर कांप्लेक्स में इस गर्मियों में होगी। वहां आने वाले अतिथि मंगल के विभिन्न स्थानों का दौरा करेंगे जो नासा के क्यूरोसिटी मंगल रोबर द्वारा भेजी गई वीडियो से बनाई गई है। नासा ने 2030 तक मनुष्य को मंगल पर भेजने की तैयारी की है।

 

Tags: NASA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD