Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला

 

आप नेता विश्वास पर आरोप लगाने वाली महिला को नोटिस

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Mar 2016

आम आदमी पार्टी(आप)के नेता कुमार विश्वास पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली एक महिला को मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक नोटिस जारी किया। नोटिस आप नेता की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए जारी किया गया। उच्च न्यायालय की न्यायाधीश सुनीता गुप्ता ने दिल्ली पुलिस को भी नोटिस भेजा है और उसे 21 जुलाई तक स्थिति रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है।विश्वास ने उनके खिलाफ लगे आरोप के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय में एक याचिका दाखिल की है और महिला की शिकायत के बाद उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निचली आदेश के आदेश को चुनौती दी है। 

उल्लेखनीय है कि पार्टी की एक कार्यकर्ता ने विश्वास के खिलाफ छेड़छाड़ करने की शिकायत दर्ज कराई है।सत्र अदालत ने 16 मार्च को फैसला सुनाते हुए कहा था कि शिकायत में शिकायतकर्ता ने कुमार विश्वास पर कामुक टिप्पणियां करने का आरोप लगाया है, जिनकी जांच करने की जरूरत है।सुनवाई के दौरान पुलिस ने अदालत को बताया कि महिला ने विश्वास के खिलाफ कोई सबूत नहीं दिया है।पुलिस ने कहा, "महिला ने शिकायत दर्ज कराई, लेकिन शिकायत के संबंध में कोई सबूत नहीं है। इसलिए हमारी नजर में कोई सं™ोय अपराध नहीं हुआ है। वह अपना बयान बदलती रही है।"

उल्लेखनीय है कि पिछले साल एक महिला ने एक अदालत में कुमार विश्वास के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी और उनके खिलाफ छेड़छाड़ मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी।सत्र न्यायालय के आदेश के बाद विश्वास के खिलाफ पिछले सप्ताह सरोजनी नगर थाने में आईपीस की धारा 354ए (यौन उत्पीड़न) और 509 (महिला के शील के अपमान के उद्देश्य से की गई हरकत) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई।विश्वास ने दिल्ली उच्च न्यायालय में दाखिल अपनी याचिका में कहा है कि महिला के आधारहीन आरोप प्रसिद्धि पाने और उनकी छवि खराब करने की एक कोशिश है।

 

Tags: High Court

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD