Tuesday, 16 April 2024

 

 

खास खबरें आप उम्मीदवार उमेश मकवाना ने भगवंत मान की मौजूदगी में भरा नामांकन पत्र मलायका अरोड़ा ने 'एम्प्रेस' के रूप में ईशा अग्रवाल को दिया नारीफर्स्ट ज्वेल ऑफ इंडिया का क्राउन रेलवे स्टेशन पर गुरजीत सिंह औजला के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब कांग्रेस के सीनियर नेताओं, कार्यकर्ता और शहर वासियों ने बरसाए फूल गारंटी तो चौ. देवीलाल की थी, मोदी की तो झूठ और फरेब है: अभय चौटाला दुर्गाष्टमी के अवसर पर राजभवन में फलाहार ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन एलपीयू ने मैकरॉन के सबसे बड़े डिस्प्ले के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया योग से मेरे जीवन में बदलाव आया-समायरा संधू सीजीसी के बायोटेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट ने बायोएंटरप्रेंयूर्शिप पर इवेंट आयोजित किया डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिला बाल सुरक्षा यूनिट व बाल कल्याण कमेटी के कामकाज की समीक्षा की ज्ञान ज्योति द्वारा हस्टा ला विस्टा बैनर तले फ्रेशर्स एवं फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया 50,000 मजबूत पंजाब कांग्रेस कैडर भाजपा को खत्म कर देगा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पंजाब राजभवन में मनाया गया हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस 17 अप्रैल को श्री राम नवमी के उस्तव पर सुबह 5 वजे विशाल प्रभात फेरी निकली जाएगी प्रदेश में उत्साह व हर्षाल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस बंगाल में मतदाताओं की सुरक्षा को लेकर चुनाव आयोग से मिला भाजपा शिष्ट मंडल 22 गांवों के लोगों ने जिस विश्वास से सिर पर पगड़ी रखी,उसका सम्मान रखूंगा- संजय टंडन अम्बाला छावनी में भाजपा की कर्मठ फौज जिसकी हुंकार सारे हिंदुस्तान में जाती है : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज 'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे डीजे फ्लो ने साझा किया अपना नया गीत "लाइफ" वास्तविकता दिखा रहे हैं वेब सीरीज़ और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म-अलंकृता सहाय बेला फार्मेसी कॉलेज ने नेटवर्क फार्माकोलॉजी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन

 

एक्सपीडिशन 46 के अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर लौटे, मंगल पर खोज जारी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वाशिंगटन , 02 Mar 2016

मंगल ग्रह पर निकट भविष्य में इंसानों को भेजे जाने को लेकर अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में महत्वपूर्ण शोध के बाद अंतरिक्ष यात्री स्कॉट केली, मिखाइल कोर्निन्को और सेर्गेई वोल्कोव बुधवार को सही-सलामत पृथ्वी पर लौट आए। अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अंतरिक्ष यान कजाख्स्तान के दक्षिण-पूर्व में जेज्काजगान में उतरा। तीनों अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर लैंड करने के तुरंत बाद फील्ड टेस्ट में शामिल हुए।अंतरिक्ष यात्री केली नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन(नासा) के जॉनसन अंतरिक्ष केंद्र लौटने के बाद कार्यात्मक कार्य परीक्षण या टेस्ट करेंगे, जिसमें इस बात का पता लगाया जाएगा कि कम गुरुत्वाकर्षण वाले क्षेत्र में लंबे समय तक रहने के दौरान मानव शरीर किस प्रकार की प्रतिक्रियाएं देता है।

इस बीच, एक्सपीडिशन 47 के सदस्य नासा के टिम कोपरा, रॉस्कॉसमॉस के यूरी मेलेंचेंको और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) के टिम पीक अंतरिक्ष स्टेशन पर अनुसंधान जारी रखेंगे। 18 मार्च को उनके साथ तीन अन्य सदस्य भी जुड़ेंगे, जिनमें नासा के अंतरिक्ष यात्री जेफ विलियम्स और रूस के अंतरिक्ष यात्री ओलेग स्क्रिपरोचका तथा एलेक्सी ओवचिनिन भी शामिल हैं।

एक्सपीडिशन 46 के सदस्य केली तथा कोर्निन्को पिछले साल 27 मार्च को एक साल के मिशन पर अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे थे।केली ने अंतरिक्ष में लंबे समय तक रहने के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है, जिसे एक अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री ने 16 अक्टूबर, 2015 बनाया था।नासा ने एक बयान में कहा, "एक साल लंबे अभियान के दौरान केली ने कई महत्वपूर्ण मिशनों को अंजाम दिया, जिसमें अंतरिक्ष में फल एवं सब्जियां उगाना भी शामिल है।"इस एक साल के अभियान के दौरान जिन मिशनों को अंजाम दिया गया, उससे नासा के सौर मिशन तथा मंगल ग्रह मिशन में मदद मिलने की उम्मीद है।

 

Tags: NASA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD