Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला

 

पाकिस्तान में मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म, 3 नामजद

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इस्लामाबाद , 16 Feb 2016

पाकिस्तान में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ 27 साल की एक मूक-बधिर महिला के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। डॉन ऑनलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, बेनजीर भुट्टो अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा महिला के गर्भवती होने की पुष्टि के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।महिला के छोटे भाई ने बताया कि उसकी बहन ने एक हफ्ते पहले पेट में दर्द होने की बात कही थी। उसे अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने बताया कि उसे छह माह का गर्भ है।महिला ने छह महीने पहले ही इशारों से अपने साथ हुए अपराध के बारे में बताने की कोशिश की थी।

महिला को उसके इंस्टीट्यूट में उसकी एक सहकर्मी ने जूस दिया था। जूस पीने के बाद वह बेहोश हो गई थी। उसे बाद में एक आदमी उसकी दोस्त के घर लेकर गया। महिला ने कहा कि उसकी सहकर्मी के घर पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।महिला ने कहा कि घर में पहले से एक आदमी मौजूद था। उसने उसे इंजेक्शन लगाया था। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया।लेकिन, यह नहीं पता चल सका है कि महिला के साथ कितने लोगों ने दुष्कर्म किया। महिला का कहना है कि दुष्कर्मी अगर उसके सामने पेश किए जाएं तो वह उन्हें पहचान लेगी।

महिला के भाई ने कहा कि संस्थान का प्रशासन उसकी बहन को सुरक्षा देने में नाकाम रहा और अब उसे और उसके परिवार को परेशान कर रहा है।

उसने कहा, "मैं और मेरे माता-पिता अचंभित रह गए, जब पता चला कि मेरी बहन गर्भवती है।"उसने कहा कि उसकी बहन को गुर्दे की तकलीफ थी। इस सिलसिले में कई चिकित्सकों को दिखाया गया, लेकिन किसी ने भी गर्भवती होने की बात नहीं कही थी।शिकायतकर्ता ने कहा कि पुलिस ने जब मामला दर्ज करने से मना कर दिया, तब उसने स्थानीय परिषद अध्यक्ष की मदद ली।

महिला के भाई ने बताया कि परिषद अध्यक्ष के दखल देने के बाद पुलिस ने वाहन के चालक (मुख्य आरोपी), इंस्टीट्यूट के मालिक और उस महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की, जिसके घर में दुष्कर्म हुआ था। लेकिन, कोई भी आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं हुआ है।पोटोहार संभाग के पुलिस अधीक्षक अतीक ताहिर ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Tags: RAPE , CRIME NEWS WORLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD